औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रसाशी रहे अजय कुमार को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।
जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश सचिव निशा सिंह, रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, अशोक मेहता, पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, संजीव कुमार शर्मा उर्फ छोटे शर्मा, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, डाॅ. प्रकाश वर्मा एवं जहिर अहसन आजाद ने अजय कुमार को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजय कुमार को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया जाना स्वागत योग्य है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन मजबूत एवं सशक्त होगा। संगठन को सशक्त करने में बल मिलेगा।
