गोह में गोपगुट का प्रखंड सम्मेलन संपन्न

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में गुरुवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(गोप गुट) का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को महासंघ के जिलाध्यक्ष सह प्रेक्षक राम ईशरेश सिंह, जिला सचिव सत्येन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव जनेश्वर चैधरी, विनय कुमार(जीपीएस), अर्जुन सिंह(जनसेवक), सन्नी कुमार, विश्वनाथ कुमार एवं दुर्गा कुमार आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से गोह की प्रखंड कमिटी का चुनाव किया।

चुनाव में दिनेश्वर राजवंशी(जनसेवक गोह) को अध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार(पंचायत कार्यपालक सहायक) को सचिव, त्रिलोकी चैधरी(प्रखंड कार्यपालक सहायक) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मो. इरशाद आलम(प्रखंड शिक्षक), गणेशचंद्र रमण(न्याय सचिव) एवं अजय प्रसाद(लेखापाल सह आईटी सहायक) को चुना गया जबकि संयुक्त सचिव के पद पर रितेश कुमार(कार्यपालक सहायक), कौशलेंद्र कुमार(आवास सहायक) तथा उमेश प्रजापत(प्रधानाध्यापक, मवि डिहुरी) को चुना गया।