अभाविप ने महिला दिवस पर लेडिज पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अभाविप की रफीगंज इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को रफीगंज थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला स्वास्थ्यकर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

नगर मंत्री आरजू मिश्रा ने बताया कि आज भारत की महिलाएं बस से लेकर घातक फाइटर प्लेन तक उड़ा रही है उठा रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने रफीगंज थाना की प्रशिक्षु दारोगा सरस्वती कुमारी, एएसआई सुनीता देवी, सिपाही अनुपम कुमारी, नेहा कुमारी, ललिता कुमारी, खुशबू कुमारी, बबीता कुमारी, महिला स्वास्थ्यकर्मी शोभा कुमारी, तमन्ना परवीन एवं अजमेरी निशा को सम्मानित किया।

इस मौके पर अभाविप के नगर सह मंत्री प्रांशु सिंह राजपूत उर्फ लाला, एसएफडी प्रमुख राहुल गुप्ता, डॉ. वीके सिंह, कॉलेज अध्यक्ष रोहन गुप्ता, कौशल मिश्रा, किशु गुप्ता, रित्विक सिंह राजपूत, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।