यूपी के भदोही में पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का धुआंधार प्रचार कर रहे औरंगाबाद के सांसद सुशील

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। उतर प्रदेश के चुनावी दौरे पर गये औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के पांच विधानसभा सेवापुरी, भदोही, औराई, रोहनिया और ज्ञानपुर में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं की।

सांसद ने चुनावी सभाओं में कहा कि भाजपा ने पांच साल पहले जो वादा राम भक्तों के साथ किया था, वह करके दिखाया। कांग्रेस सरकार ने अयोध्या में रामजन्मभूमि पर ताला लगा दिया। सपा सरकार ने रामभक्तो पर गोली चलाई और सैंकड़ो रामभक्त मारे गए। आज पूरी दुनिया अयोध्या के तरफ देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीबो के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जो विकास का कार्य किया है, वह अति सराहनीय है। आयुष्मान भारत में 6 करोड़ 47 लाख लोगों का बीमा कवर, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 42.19 लाख लोगों का बीमा कवर, गोरखपुर भदोही में वेटनरी चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण, प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 341 किलोमीटर लम्बे पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे का निर्माण, प्रधानमंत्री सड़क योजना में हजारो किलोमीटर सड़क का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में विकास हुआ है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से ऊपर सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

सांसद ने भदोही के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गया सह भदोही जिला प्रभारी अनिल स्वामी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला महांमत्री अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन राम, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, वरीय भाजपा नेता शम्भू केशरी, अजय सिंह, देवी प्रसाद, संतोष सिंह, डॉ. सूर्यनाथ सिंह, कमलेश सिंह, अरविन्द सिंह, मान सिंह, ब्रजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उपेन्द्र सिंह, बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, अधिवक्ता, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी, वरीय कार्यकर्ता के साथ संगठनात्मक बैठक भी की। चुनावी आमसभा कर चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने पिपरिस, कोडेर, गड़ौर, गौर, चक्रपानपुर, पिलोरि, कनकपुरी, विरमानपुर, मरूई जखिनी, दिनदासपुर, कतवारुपुर, जखांव, घोसिला आदि सैंकड़ो गांव में जाकर सभी लोगो से मिलकर चुनाव प्रचार एवं भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने का आग्रह किया।