भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने की अगलगी पीड़ितों की सहायता

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुर्गी बीघा में हुई अगलगी की घटना के बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल शरण सिंह ने पीड़ित परिवारों की सहायता की है।

श्री सिंह के प्रतिनिधि के रुप में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बिकेश सिंह ने शुक्रवार को मुर्गी बीघा पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सहायता सामग्री प्रदान की। उन्होने अगलगी पीड़ित सहोदर भाईयों जितेंद्र पासवान और मुन्ना पासवान के परिवार के सभी सदस्यों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल दिया।

साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार तरफ से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलायेंगे। उनको अन्य सरकारी सुविधाओं से भी लाभान्वित कराय जायेगा।