पुलिस महकमें में हुआ भयानक कोरोना विस्फोट, एसपी समेत 25 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव, 236 एक्टिव केस

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में पुलिस महकमें में भयानक कोरोना विस्फोट हुआ है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा समेत 25 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव हो गये है।

स्वास्थ्य विभाग के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बगैर किसी का नाम लिए बताया कि शनिवार को औरंगाबाद जिले में संग्रहित किए गए कुल 3152 सैंपल में से कुल 21 व्यक्ति की आरटीपीसीआर के माध्यम से एवं कुल 04 व्यक्ति की रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त आज 41 व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है।

kantesh kumar mishra

औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के एक्टिव केसेस की संख्या 236 है। हालांकि एसपी ने खुद ही स्वीकार किया है कि वे कोरोना पाॅजिटिव हो गये है। पुलिस महकमें में अभी 25 लोग कोरोना पाॅजिटिव है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)