अवाम को भूकंप के खतरे से आगाह करने सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में 15 से 21 जनवरी तक मनाए जा रहे भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत भूकंप सुरक्षा जागरूकता निकाला गया है।

हरी झंडी दिखकर रथ को रवाना करती दाउदनगर की एसडीओ

रथ को जिला समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्राधिकरण के प्रभारी पदाधिकारी डाॅ. फतेह फैयाज, औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत कुमार एवं दाउदनगर अनुमंडल परिसर से वहां की अनुमंडल पदाधिकारी, अनुपम सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मी एवं अन्य मौजूद रहे। दोनो रथ जिले में भ्रमण कर लोगो को भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)