रफीगंज इस गांव के खलिहान में लगी आग, सैकड़ों बोझा धान राख

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के गोरडिहा पंचायत के कुंवर बीघा गांव में धान के बोझा  में अचानक आग लग गई। जिससे सारा कुछ जलकर खाक हो गया।आसपास के लोगों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।मगर तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।

बाद में फायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू पाया।धान का बोझा कुमम्हार बिगहा गांव निवासी किसान अजय यादव का बताया जा रहा है। घटना बीते रात्रि 12:00 से 1:00 के बीच में बताई जा रही है जब पूरा परिवार सो गया था तभी यह आग लगी की घटना घटी। इधर किसान अजय यादव रफीगंज प्रशासन से एवं सरकार से मुआवजे की आस लेकर बैठे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)