ससुर के घर में फंदे से लटकी मिली दामाद की लाश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में एक नवनिर्मित मकान से शुक्रवार की सुबह बांस में रस्सी के फंदे से लटका एक युवक के शव मिला है।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस घर में शव मिला है, वह मृतक के ससुर रामदेव राम के निर्माणाधीन मकान बताया जाता है। वहीं चापाकल के पास शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मदनपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।

मृतक के ससुर रामदेव राम ने बताया कि पता नहीं कि पवन कब घर पर आया और कब क्या हुआ। सुबह में उनकी पत्नी सरस्वती देवी पानी लाने के लिए चापाकल पर गई तो लटका हुआ शव देखा और आसपास के लोगो को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि अपकी बेटी की शादी 7 से 8 वर्ष पूर्व झारखंड के खेलाड़ी गांव निवासी पवन कुमार के साथ की थी। इसके बाद से पवन मेरी बेटी को खाना पीना नहीं देता था। इसके बाद से मेरी बेटी हरियाणा काम करने चली गई है।