खलिहान में लगी आग, हजारों की धान की काट कर रखी फसल राख

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के गोरडीहा पंचायत के वार्ड नंबर-7 लहास गांव में बीती रात उमेश यादव के खलिहान में आग लगने से धान की काट कर रखी हजारों की फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट इतनी तेज थी कि देखते-देखते सब कुछ राख हो गया।

आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया गया मगर तब तक सब कुछ जल गया था। पीड़ित किसान ने बताया कि धान की कटाई के बाद बाोझे खलिहान में रखे थे। बीती रात अचानक आग लगने से सारा कुछ जलकर खाक हो गया। पीड़ित अब सरकारी  मुआवजा की आस लगाए बैठा हैं।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)