युवा कांग्रेस ने 132वीं जयंती पर नेहरू को किया याद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती पर युवा कांग्रेस के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान के नेतृत्व में   स्थानीय विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री  पंडित जवाहर नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। देश के विकास के लिए पंडित नेहरू को अहम योगदान  के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर औरंगाबाद विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार, कुटुंबा विधानसभा अध्यक्ष अजय तिवारी, लूटन यादव, नरेश यादव, अफरोज, मृत्युंजय सिंह, शुभम सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)