रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 के चौथे चरण में बुधवार को रफीगंज प्रखंड में जिला परिषद की 03, मुखिया के 23, सरपंच के 23, पंचायत समिति सदस्य के 33, वार्ड सदस्य के 327, पंच के 327 पदों के लिए मतदान शांतपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
इसके तहत मुखिया पद से 238, पंचायत समिति सदस्य के लिए 261, सरपंच के लिए 160, वार्ड सदस्य के लिए 1596 एवं पंच के लिए 638 सहित कुल 2893 प्रत्याशियों की चुनाव किस्मत का फैसला मतदाताओं ने कर दिया।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/10/20AUR8.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/10/20AUR9.jpg?resize=1024%2C461&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/10/20AUR10.jpg?resize=1024%2C461&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/10/20AUR11.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/10/20AUR12.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
कुल 339 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखी।