बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, दसवां परिणाम धमनी से, अजय सिंह मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का दसवां परिणाम धमनी पंचायत से आया।

यहां से अजय सिंह 3305 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुए। उन्होने 975 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उपेंद्र सिंह को पराजित किया। उपेंद्र को 2330 मत मिले।