बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, पांचवां परिणाम भोपतपुर से, प्रभावती देवी मुखिया बनी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का पांचवां परिणाम भोपतपुर पंचायत से आया है।

यहां से प्रभावती देवी मुखिया निर्वाचित हुई। उन्हे 2435 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी लखपतिया देवी को 1787 मत मिले। वही निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी लड़ाई में भी नहीं रही।