भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने खोला जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह ने पार्टी के प्रवक्ता अनिल कुमार गुप्ता को पद एवं जिला कार्यसमिति से हटाये जाने के विरोध में जिलाध्यक्ष मुकेष कुमार सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होने प्रेस बयान जारी कर कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी हुआ कि अनिल कुमार गुप्ता को औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। कहा कि भाजपा के संविधान में पार्टी के किसी भी पदाधिकारी को हटाने से पहले उससे कारण जानना जरूरी होता है। कारण जानने के बाद ही अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु अनुशासन समिति के पास भेजा जाता है। अनुशासन समिति के निर्णय के बाद उक्त पदाधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा के संविधान के विरुद्ध कार्य किया गया है। जैसा कि जानकारी मिली है कि अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा कुछ व्यक्तिगत टिप्पणी की गई।

शायद अध्यक्ष जी को मालूम नहीं होगा कि औरंगाबाद भाजपा में दर्जनों वैसे पार्टी के पदाधिकारी है, जो अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ और खासकर वैसे नेता जो भाजपा को औरंगाबाद में सिंचने का काम किए हो के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता है। तो क्या जिला अध्यक्ष जी द्वारा उन पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई की गई? अगर नहीं की गई तो यह माना जाएगा कि जिलाध्यक्ष द्वारा ही पूर्व माननीय पर अभद्र टिप्पणियां करवाई जा रही है। भाजपा की औरंगाबाद में जो स्थिति है, वह किसी से छुपी हुई नहीं है। सारा कार्य कागज पर किया जाता है। गलत रिपोर्ट प्रदेश में पहुंचाया जाता है। वास्तविकता से दूर अनिल कुमार गुप्ता को प्रवक्ता पद से हटाया गया है। यह आश्चर्यजनक है। पार्टी हित में एवं जनहित में अनिल कुमार गुप्ता को पार्टी पद पर बना रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो निर्णय के खिलाफ हम अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। सच कहना यदि बगावत है तो समझो मैं अभी बागी हूं।