अपराधियों ने युवक की आंख फोड़ी, पीट पीट कर की हत्या, विरोध में सड़क जाम

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अपराधियों ने एक 45 वर्षीय युवक की शनिवार को पहले तो आंखे फोड़ दी। फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सदीपुर डिहरी के पास नहर किनारे से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।

मृतक की पहचान हरिना गांव के ददन सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी और आंख भी फोड़ दी।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगो ने अपराधियो की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग को लेकर सदीपुर डिहरी के पास एनएच-139 को जाम किया। मौके पर पहुंचे ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एवं अंचल अधिकारी अमित कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)