पातलागंगा मठ में 15 अगस्त को सौंपी जाएगी आदित्य ब्रह्मचारी को गद्दी, न्यास की बैठक में फैसला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के देव स्थित पातालगंगा मंदिर में पातालगंगा धार्मिक न्यास की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में न्यास से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यगण और अन्य आमंत्रित सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक में देव, पातालगंगा, बंभौरी, सिलाड़, पड़रिया, मिश्र बिगहा गांव के सैकड़ो ग्रामीणों की भागीदारी रही।

बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के संरक्षक शिव बिहारी मिश्र ने की जबकि संचालन पातालगंगा मंदिर के सदस्य सह मुखिया योगेंद्र यादव ने किया। बैठक में समिति के सदस्य सूर्यदेव यादव ने यह प्रस्ताव लाया कि पातालगंगा मठ में पिछले कई वर्षों से महंथ की गद्दी खाली है। इसके लिए आदित्य ब्रह्मचारी को महंथ बनाया गया, जो अब बालिग हो गए है और उन्होंने शिक्षा भी ग्रहण कर ली है। मठ के सफल संचालन के लिए महंथ आदित्य ब्रह्मचारी का राज्याभिषेक कर उन्हे जिम्मेवारी सौंपी जानी चाहिए। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। कहा कि विशेष मुहूर्त में विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंथ को महंथी दी जाए।

लोगों ने कहा कि पातालगंगा देव, पातालगंगा, बंभौरी, पड़रिया, सिलाड़ सहित दर्जनों गांव का गुरुद्वारा है। आसपास के सभी गांव के लिए यह कार्यक्रम उत्सव की तरह मनाया जाय। वैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि महंथ आदित्य ब्रह्मचारी को 15 अगस्त को मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर महंथी सौंपी जायेगी। इस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए मुखिया सह न्यास समिति के सदस्य योगेंद्र यादव द्वारा खर्च और आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। लोगो ने आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक योगदान देने की बात कही। बैठक में सचिव रविन्द्र सिंह, देव थानाध्यक्ष वंेकटेश्वर ओझा, राजेंद्र यादव, युगेश यादव, वकील सिंह, महेश सिंह, सरयू यादव, मुरली सिंह, कृष्णा यादव, रामधारी सिंह, अरुण मिश्रा, उपेंद्र यादव, सुभाष पाठक, सत्येंद्र बराहिल एवं रामजी सिंह सहित कई गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।