पेड़ से लटकती लाश मिली, केश दर्ज, पत्नी व ससुर गिरफ्तार

मधुबनी(गोपाल कुमार)। लौकहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ है। इस खबर के बाद प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर पाकर वहा पहुंची लौकहा पुलिस ने फंदे से लटकी शव को नीचे उतरा और अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान खुटौना थाना क्षेत्र के पपरसाही सिरसिया के महेश्वर महतो के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश महतो के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक की शादी करीब 2 माह पूर्व बलानपट्टी के महेंद्र महतो की पुत्री मूर्ति देवी से हुई थी। बताया जा रहा है कि परिजन इस शादी को लेकर चिंतित रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नीतीश बलानपट्टी स्थित अपने ससुराल आया था। शाम में वह नजदीक के हाट पर गया था और लौटा था। ससुराल वाले इस मामले को आत्महत्या के तौर पर पेश कर रहे थे।

मौत के बाद परिवार की दहाड़ मोहल्ले में गूंजने लगी। बेटे की मौत की खबर पाकर परसाही सिरसिया से पहुंचे मृतक के पिता महेश्वर महतो ने इसके विपरित हत्या का मामला बताया। पुलिस को दिए गए लिखित ब्यान में उसने कहा की नीतीश की हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाया गया।

पुलिस ने महेश्वर महतो के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया। जिसमे मृतक की पत्नी मूर्ति देवी, ससुर महेंद्र महतो तथा इंगवा गांव निवासी शहरू बिभाष महतो को नामजद किया गया। महेंद्र महतो व मूर्ति देवी को उनके घर से उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। विभाष महतो को फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छान –बीन में जुट गई है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)