बनारस में फूलन देवी की मूर्ति जब्त होने पर मुकेश साहनी ने चुप्पी तोड़ी, कहा-यूपी चुनाव बाद स्थापित होगी प्रतिमा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बनारस में फूलन देवी की मूर्ति जब्त होने के बाद निषाद समाज के बड़े नेता और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड मुख्यालय पर स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम के मैदान में महर्षि वेदव्यास के मूर्ति अनावरण में भाग लेने पहुंचे श्री साहनी ने बताया कि फूलन देवी 10 साल की उम्र से संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची थी कि वह सांसद भी बनी थी। उनकी मूर्ति लगाकर निषाद समाज उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित कर रहा है लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ हो रही है।

यूपी में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव बाद उनकी सरकार बनेगी तो हर जिले में फूलन देवी की मूर्ति लगाई जाएगी। हालांकि मुकेश साहनी ने पूछने पर किसी का नाम नहीं लिया। किन लोगों को तकलीफ है उन्होंने ये नहीं बताया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने फूलन देवी के मूर्ति स्थापित करने की जगह से मूर्ति को जब्त कर लिया है। बनारस पुलिस का कहना था कि मूर्ति स्थापना से आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। इस सम्बन्ध में भी मुकेश सहनी ने खुलकर जवाब नहीं दिया।

उन्होंने इशारों इशारों में यह जरूर कहा कि कुछ लोग तकलीफ में हैं। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान उनके साथ मंच पर पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह और औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईपी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चैधरी ने की। इस दौरान जगदीश चैधरी, रामाधार चैधरी, राजेन्द्र चैधरी, शम्भू चैधरी, पारस नाथ चैधरी, भजन चैधरी, गणेश चैधरी, गुलाब चंद चैधरी, रमेश चैधरी,,सीमा चैधरी, तारा देवी, उदय चैधरी, कमलेश चैधरी, मदन चैधरी, रामकुमार चैधरी, सुनिल चैधरी उर्फ छोटु आदि दर्जनों नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)