एनपीजीसी में उल्लास के साथ मना 72वां गणतंत्र दिवस

औरंगाबाद (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। नबीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी लि.(एनपीजीसी) के पावर प्लांट में 72वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। एनपीजीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित जन समूह ने राष्ट्रगान गाया।

झंडोत्तोलन करते एनपीजीसी के सीइओ
झंडोत्तोलन करते एनपीजीसी के सीइओ

इस मौके पर श्री सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी देते हुए उर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी एवं एनपीजीसी के योगदान की विस्तार से चर्चा की। उन्होने एनपीजीसी द्वारा किए गए सभी कार्यों की सराहना की। कार्यो को जन समूह के बीच साझा किया। सभी को टीम भावना और एकजुटता के साथ निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड भी प्रदान किया गया। साथ ही निगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना के आसपास के गांवों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गाया। कार्यक्रम के दौरान स्वरा महिला संघ द्वारा ग्रामीण महिलाओं  के बीच सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया।