ग्रीड स्थापना हेतु 6 सदस्य टीम ने किया स्थल निरीक्षण

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर अंचल के अंछा मौजा में 6 सदस्य टीम ने रैयतों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया।

कार्यपालक अभियंता, ट्रांसमिशन विभाग के द्वारा ग्रीड स्थापित करने हेतु स्थल चयन का प्रस्ताव दिया गया था। इसी के आलोक में 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता दाउदनगर संजय कुमार, अंचल अधिकारी दाउदनगर, कार्यपालक अभियंता ट्रांसमिशन विभाग, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।