यात्री बस से 5.9 किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-139 पर अम्बा थाना क्षेत्र में एरका चेक पोस्ट पर एक प्राइवेट बस से 5.9 किलो अफीम बरामद किया है। साथ ही एक अफीम तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब पांच लाख बताई जाती है। गुप्त सूचना पर अरविंद बस से 5.9 किलो अफीम बरामद किया है वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया हैं। अफीम की कीमत बाजार में 5 लाख बताई गई है।

उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसियां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अफीम तस्कर भूपेंद्र ठाकुर झारखंड के पलामू से अफीम की खेप लेकर एक निजी बस से औरंगाबाद के लिए चला है और यहां किसी पार्टी को सप्लाई करनेवाला है।

इस सूचना पर उत्पाद पुलिस ने अम्बा थाना की पुलिस के साथ एरका चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के दौरान ही एक प्राइवेट बस से अफीम की बरामदगी की गई और तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियान में उत्पाद विभाग के मनोज कुमार सिंह, हैदर अली एवं अन्य शामिल रहे।