वरीय अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी समेत औरंगाबाद के 45 सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जन सुराज में मिली अहम जिम्मेवारी, सभी राज्य कार्यवाहक समिति के सदस्य बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के वरीय अधिवक्ता और महोत्सव पुरुष कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी समेत जिले के 45 लोगों को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बनाए जाने वाली पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है। यह जिम्मेवारी उन्हें 2 अक्टूबर को पटना में राजनीतिक पार्टी की होने वाली घोषणा के पूर्व दी गई है। संगठन द्वारा राज्यस्तरीय कार्यवाहक समिति की सूची जारी की गई है, जिसमें औरंगाबाद के 45 सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल है। इन सभी को औरंगाबाद जिले में संगठन को धरातल पर उतारने तथा पार्टी संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अहम् जिम्मेवारी सौंपी गई है।

oppo_2

यह जानकारी देते हुए जन सुराज के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अतेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि जन सुराज बिहार में ऐसी नई राजनीतिक व्यास्था बनाने में लगी है, जिसे राज्य के सभी सही लोग मिलकर एक सही सोंच के साथ चलाए। ताकि सामूहिक प्रयास से सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन हो। इसी दिशा में जन सुराज सोंच समझ कर बनाई गई एक बड़ी और विश्वसनीय पहल है। इसी पहल के तहत सही सोंच के सही लोगों को जोड़तें हुए सामूहिक प्रयास को तेज गति देने के लिए औरंगाबाद जिले से 45 सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संगठन की राज्यस्तरीय कार्यवाहक समिति में शामिल किया गया है। इनमें औरंगाबाद जिले के कई बहुचर्चित नाम है। इनमें औरंगाबाद शहर के वरीय अधिवक्ता व महोत्सव पुरूष के रूप में चर्चित जनेश्वर विकास केंद के सचिव, पूर्व जिला पार्षद सिद्धेश्वर विद्यार्थी, देश के चर्चित किसान नेता राकेश टिकैत के करीबी देव प्रखंड के बेढ़नी पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, गोह के मशहूर चिकित्सक डॉ. रामउदय कुमार, ओबरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे उब पंचायत के पूर्व मुखिया अभिमन्यू शर्मा, रफीगंज के बड़े अल्पसंख्यक नेता तजम्मुल हसन एवं बारूण के पत्रकार व वरीय अधिवक्ता शशांक शेखर दूबे शामिल है। इनके अलावा सच्चिदानंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कार्तिक शर्मा, विजय पांडेय, नरेंद्र कुमार राम, शंभू चौधरी, भगवान सिंह, अजीत यादव, उमेश सिंह, दुधेश्वर पासवान, हरि राम, उपेन्द्र पासवान, अरुण पासवान, खुर्शीद अहमद, मनोज शर्मा, चंद्रमणि देवी, नंद किशोर, यादव, ब्रजमोहन सिंह, अशोक कुशवाहा, नीरज कुमार सिंह, बाला जी,
धनंजय सिंह, एडवोकेट उदय नारायण सिंह, गोपाल सिंह, दयानंद कुमार कुशवाहा, संजय कुमार यादव, अजय पासवान, डॉ. राम उदय कुमार, अशोक प्रसाद
कौशलेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र यादव, बिदाई देवी, आरिफ रजा,
उपेन्द्र ठाकुर, कमलेश कुमार, प्रवीण सिंह,
हरेंद्र कुमार, विकास कुमार सिंह, वेंकटेश शर्मा एवं डॉ. अभिषेक भी राज्यस्तरीय कार्यवाहक समिति में शामिल किए गए है। प्रेसवार्ता में विधानसभा चुनाव में नबीनगर से प्रत्याशी रहे भोला यादव, सीबी शर्मा एवं मनोज कुमार आदि सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *