नई दिल्ली में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित आकांक्षी प्रखंड संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेंगे औरंगाबाद के 29 अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले के 29 अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके पूर्व 30 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त सह जिला पर्षद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभ्येंद्र मोहन सिंह ने बताया कि औरंगाबाद देश के आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है। इसी कड़ी में आकांक्षी प्रखंड भी चयनित किए गए है। चयनित प्रखंडों में विविध प्रकार की विकास योजनाएं क्रियान्वित किए जाएंगे। इन्ही चयनित प्रखंडों के चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए ही नई दिल्ली के भारत मंडपम में 3 से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के 29 पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी होगी।


ये अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि लेंगे भाग

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, नबीनगर की प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह, चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया अमोद कुमार सिंह, जयहिंद तेंदुआ के शशांक राज, बेलाई के अम्बरीश कुमार, सिमरी-धमनी पंचायत की शर्मिला गौतम, कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख देवेंद्र कुमार, कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, डुमरी के मुखिया रविंद्र यादव, मटपा मुखिया सरूण पासवान, परता के मुखिया श्याम बिहारी रॉय, डुमरा मुखिया गुलाम सरवर, कुटुम्बा पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी, देव की प्रमुख मनमती देवी
बीडीओ कुंदन कुमार, बेढ़ना की मुखिया निशा देवी, पश्चिमी केताकी के धीरेंद्र कुमार रंजन, बनुआ की पूजा चौधरी, दुलारे के बिजेंद्र कुमार, एरौरा के निरंजन कुमार साव, मदनपुर की प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ कुमुद रंजन, वार के मुखिया शिवपूजन राम, खिरियावां की सबिता देवी, बेरी की रीता देवी, चेई नवादा के विकास कुमार एवं घटराईन पंचायत के मुखिया संजय कुमार शामिल है।