नाली विवाद में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के गरबा गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर कामेश्वर सिंह एवं सतेन्द्र सिंह के परिवार के बीच विवाद को लेकर हुई मारपीट में कामेश्वर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र हरे राम कुमार को पीठ पर तेज धार चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। साथ ही कामेश्वर सिंह भी घायल हो गए। परिजनो ने घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने घायल हरे राम कुमार को मृत घोषित कर दिया।

बताया कि तेज धारदार चाकू से हमला किया गया जो पीठ से होते हुए फेफड़े तक गया जिसके कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलतें ही पुअनि रविकांत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की, जहा सभी लोग फरार मिले लेकिन सतेन्द्र सिंह की पत्नी रंजू देवी को हिरासत मे लेकर थाना लाया गया है।

मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है। वही दूसरे तरफ बेटे की मौत से कामेश्वर सिंह की पत्नी पार्वती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। युवक की हत्या से गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक तीन दिन पूर्व सेना की बहाली हेतु रफीगंज थाना मे आचरण प्रमाण पत्र बनाने हेतु आया था। घटना के बाद उसका अरमान अधूरा रह गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है।