जाप के राजभवन मार्च में औरंगाबाद से शामिल होंगे 1000 कार्यकर्ता : भोला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जन अधिकार पार्टी(लोेतांत्रिक) की औरंगाबाद जिला कमिटी की बैठक गुरुवार को जिला परिषद डाकबंगला में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव के नेतृत्व में 7 मार्च को पटना में किये जानेवाले राजभवन घेराव में कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि औरंगाबाद जिले से 1000 कार्यकर्ता घेराव में भाग लेंगे। कहा कि राज्य में फेल शराबबंदी, हत्या, अपहरण बलात्कार, लूट में वृद्धि एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी ने यह मार्च तय किया है। मार्च में पूरे बिहार से कार्यकर्ता एवं आम जनता भाग लेंगे। कार्यकर्ता संघर्ष में भाग लेने के साथ ही जिले में पार्टी को और विस्तार देने का काम करेंगे। जिले की छोटी या बड़ी समस्याओं हो इसको हमेशा उठाते रहेंगे। पार्टी जनता के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ईं. सुरेंद्र यादव ने कहा कि पप्पू यादव के नेतृत्व में हम कार्यकर्ता पार्टी को शिखर पर ले जाएंगे।

कहा कि बिहार की जनता को सिर्फ एक ही नेता उबार कर सकता है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार करने हेतु मार्गदर्शन दिया। बैठक में मुखिया सह प्रदेश सचिव संजय यादव, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुन्नु यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामपुकार गुप्ता, कार्यालय सचिव रामजन्म यादव, दुलारे पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया विजेंद्र यादव, रामाधार यादव, विजेश्वर यादव, धनंजय मालाकार, शंभू चंद्रवंशी, अरविंद कुमार एवं अन्य शामिल रहे।