औरंगाबाद में 10 थानाध्यक्षों का तबादला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका ने 10 थानाध्यक्षों का तबादला किया है।

इस क्रम में हसपुरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को बड़ेम ओपी, बडेंम ओपी इंचार्ज संजय कुमार को ओबरा थाना में अनुसंधान इकाई, खुदवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को हसपुरा थाना, सलैया थानाध्यक्ष विश्वजीत को दाउदनगर थाना में अनुसंधान इकाई, औरंगाबाद पुलिस कार्यालय से कमलेश पासवान को सलैया थाना, मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को ओबरा थाना, औरंगाबाद नगर थाना से आनंद कुमार गुप्ता को मदनपुर थाना, औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना से मुकेश कुमार भगत को रफीगंज थाना, औरंगाबाद नगर थाना से विपिन बिहारी को बारुण थाना में विधि व्यवस्था इकाई के साथ मालखाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सभी को अपने पदस्थापन वाले स्थान पर अविलंब योगदान देने का आदेश दिया गया है।