टेंपो पलटने से तीन घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज-चेव पथ पर चेव मोड़ यात्री शेड के पास एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे वाहन पर सवार तीन यात्री घायल हो गए। एक महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही दो लोगों को स्थानीय लोगों ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए मगध मेडिकल काफलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया।

घायल की पहचान गया जिला निवासी इंद्रजीत कुमार एवं गोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बनवारी महतो की 17 वर्षीया पुत्री ममता कुमारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती ओबरा थाना के देवकली गांव निवासी हरेन्द्र महतो की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई। घायल के परिजन अलख देव महतो ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरकर चेव गांव में शादी समारोह में टेंम्पो से जा रहे थे। चेव मोड़ पर यात्री शेड के पास अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। सवार तीन लोग घायल हो गए। डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।