सम्राट अशोक जयंती समारोह की तैयारी को ले भाजपा ने की बैठक

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में भाजपा कार्यालय में आगामी 8 अप्रैल को आचार्य चाणक्य के सपनों को साकार करने वाले अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए पटना सम्राट कन्वेंशन हॉल(बापू सभागार) में जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में गोह के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा संबोधित किया। कहा कि गोह विधानसभा से हजारों की संख्या में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के अनुयाई 8 अप्रैल के कार्यक्रम में जाएंगे। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने कहा कि जिस प्रकार से आचार्य चाणक्य के सपनों को साकार करने में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भूमिका अखंड भारत के निर्माण करने में थी। उसी प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने कुछ ऐसे कार्य किये है जैसे सम्राट अशोक के नाम पर डाक टिकट जारी किये बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय छुट्टी की घोषणा ऐसे महत्वपूर्ण काम किए गए हैं।

कहा कि गोह विधानसभा सहित पूरे जिले से हजारों हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में सम्राट अशोक के अनुयाई पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से हसपुरा मंडल के अध्यक्ष अमन कुशवाहा, उपहारा मंडल के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, हसपुरा मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, गोह पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि राजू वर्मा, दुग्धेश्वर कुशवाहा, सुभाष वर्मा, भोला यादव, अमरेंद्र सिंह, राजू विद्यार्थी, बबलू कुशवाहा, शंकर मेहता, रामप्रवेश मेहता, रविंद्र कुशवाहा एवं रामजन्म मेहता आदि उपस्थित रहे।