रफीगंज के दो और पंचायतों के मुखिया पद का परिणाम घोषित , भदवा से प्रमिला व बलिगांव से सरिता मुखिया निर्वाचित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ऱफीगंज के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की जारी मतगणना के बीच मुखिया पद के दो और परिणाम घोषित किये गये है।

घोषित परिणाम के अनुसार भदवा पंचायत से प्रमिला देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 920 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार को 895 वोट मिले। अंतर मात्र 25 वोट का रहा।

वही बलिगांव पंचायत से सरिता देवी लगातार दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुई है। सरिता को 1448 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामनाथ पासवान को 1407 मत मिले। मतों का अंतर मात्र 4 रहा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)