पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, नबीनगर के तीन और पंचायत समिति सदस्य पदों के परिणाम घोषित, अबतक कुल छः परिणाम घोषित शेष की मतगणना जारी, जाने-कौन कहां से जीता

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

पंचायत समिति सदस्य पद के तीन और परिणाम घोषित किए गए है। अबतक पंचायत समिति सदस्य पद के कुल छः परिणाम घोषित किए गये है। शेष के लिए मतगणना जारी है। तीन और घोषित परिणाम के अनुसार नबीनगर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-04 की विजेता- पिंकी देवी को 731 मत मिले जबकि उप विजेता रंजू देवी को 477 मत मिले है। वही क्षेत्र संख्या-06 के विजेता राम कुमार सिंह को 1402 मत मिले जबकि उप विजेता प्रदीप कुमार को 1162 मत मिले है। इसी प्रकार क्षेत्र संख्या-07 के विजेता विमलेश कुमार को 457 मत मिले जबकि उप विजेता धनंजय कुमार सिंह को 434 मत मिले है। मतगणना जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in