# 35 बोतल देसी शराब एवं चार बोतल बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Link: https://liveindianews18.in/wine-ke-sath-arrest/
- Published: 2023-02-26T20:18:07+05:30
- Author: Manoj Pandey

कुटुंबा थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम सात बजे लेबुड़ा मोड़ के समीप से पैंतीस बोतल
टनाका देसी शराब एवं चार केन बियर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान गोड़ियारपुर
निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। यह कार्यवाही थानाध्यक्ष बलवंत सिंह एवं माया
कुमारी ने की। तस्कर पैशन प्रो बाइक रजिस्ट्रेशन नंबरJH01CE 0339 पर शराब लादकर उक्त
पथ से गुजर रहा था उसी क्रम में पुलिस ने उसे धर दबोचा। शराब एवं बाइक को जब्त कर तस्कर
को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/wine-ke-sath-arrest/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/wine-ke-sath-arrest/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/wine-ke-sath-arrest/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/wine-ke-sath-arrest/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
