# अनन्य विशेष उत्पाद के दो अदालतों का दो एडीजे ने किया पदभार ग्रहण

- Link: https://liveindianews18.in/two-adjs-took-over-two-courts-of-exclusive-special-product/
- Published: 2022-07-28T18:42:00+05:30
- Author: State Desk

**औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में अपर जिला
एवं सत्र न्यायाधीश(एडीजे)-2 धनंजय कुमार सिंह और एडीजे-11 नीतीश कुमार ने गुरूवार 
को क्रमश: अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय प्रथम तथा द्वितीय का पदभार ग्रहण किया।

दोनों जजों ने आज से न्यायिक कार्य करना शुरू कर दिया है।उन्होने पद्भार ग्रहण करने
के बाद कहा कि वादों के संज्ञान में तेजी लाएंगे और ट्रायल में तेजी आएगी। वही अनन्य
विशेष उत्पाद न्यायालय-प्रथम में स्पेशल पीपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार
तक इस कोर्ट में 5579 वाद का विचारण चल रहा है जबकि अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय
में स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि इस कोर्ट में लगभग 5 हजार
वादों का विचारण चल रहा है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/07/28AUR1.jpg?resize
=1024%2C557&ssl=1)

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्रथम बार शराब पीकर पकड़े गए लगभग 80 लोगों
को 1अप्रैल 2022 के बाद बिहार मद्य निषेध उत्पाद एक्ट की धारा 37 के तहत प्रति व्यक्ति
2500 जुर्माना नजारत में जमा करवा कर छोड़ा गया है। बताया कि दोनों जजों की पटना हाईकोर्ट
से की गई नियुक्ति से वादों के निष्पादन में तेजी आएगी। इस बीच जिला विधिक संघ और अधिवक्ता
संघ के अधिवक्ताओं ने दोनों जजों को नियुक्ति पर बधाई दी है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/two-adjs-took-over-two-courts-of-exclusive-special-product/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/two-adjs-took-over-two-courts-of-exclusive-special-product/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/two-adjs-took-over-two-courts-of-exclusive-special-product/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/two-adjs-took-over-two-courts-of-exclusive-special-product/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
