# दुर्घटनाग्रस्त होकर एटीएम में घुसी ट्रक

- Link: https://liveindianews18.in/truck-accident/
- Published: 2023-04-29T20:20:11+05:30
- Author: Manoj Pandey

औरंगाबाद (बिहार) 29 अप्रैल 2023 :- सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर एटीएम में घुसी
ट्रक। यह घटना शुक्रवार की रात्रि 10:30 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया
की हरिहरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर औरंगाबाद की तरफ से 
आ रही ट्रक से टकरा गई। बड़ी दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क
से नीचे उतार दिया जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एटीएम में घुस गया। दुर्घटना में
ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से निकालकर
रेफरल अस्पताल कुटुंबा में भर्ती कराया गया। ट्रक की टक्कर से मकान मालिक अरुण पांडेय
की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अंबा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी
दर्ज नहीं कराई गई है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230429-
WA0173-1024x473.webp?resize=1024%2C473&ssl=1)

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/truck-accident/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/truck-accident/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/truck-accident/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/truck-accident/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
