# आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद में शैक्षिक संरचनाओं के विकास पर खर्च होंगे तीन करोड़

- Link: https://liveindianews18.in/three-crore-will-be-spent-on-the-development-of-educational-infrastructure-in-aurangabad-under-the-aspirational-district-program/
- Published: 2022-03-24T11:28:40+05:30
- Author: Central Desk

**औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद
जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु 3 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव
विभाग को भेजा गया है। इसका उद्देश्य औरंगाबाद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता
एवं सूचकांक में वृद्धि लाना एवं विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट कनेक्टिविटी
एवं लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं को स्थापित किया जाना है। इस प्रोजेक्ट से जिले के
लगभग 50 हजार छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/03/default.jpg?
resize=850%2C450&ssl=1)

योजना के तहत जिले में लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से कुल 13 स्मार्ट लर्निंग
सेंटर्स को विकसित किया जाएगा। इसके तहत कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्मार्ट
बोर्ड एंड एसेसरीज, वीडियो लेक्चरर्स एंड एसेसरीज, स्मार्ट लाइब्रेरी, लैब अटेंडेंट्स
आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत आएगी जिसे आकांक्षी
जिला योजना अंतर्गत पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में एक वातानुकूलित
सेंट्रल लाइब्रेरी/केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 80 लाख रुपए
रखी गई है। इसके तहत बुक सेल्फ, एयर कंडीशनर, टेबल एवं चेयर, अलमीरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी,
डेस्कटॉप एंड एक्सेसरीज, वाटर कूलर, डिस्प्ले स्टैंड एवं अन्य सामग्री शामिल है।

इसके अतिरिक्त जिले के 175 विद्यालयों में 35 लाख रुपए की लागत से बुक सेल्फ एवं प्राथमिक
विद्यालयों में प्रथम बुक किट आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा लगभग 26 लाख 
रुपए की लागत से प्रत्येक प्रखंड के 5 डेमो विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय कक्षा
के लिए बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त लगभग 74 लाख रुपए की 
लागत से प्रत्येक प्रखंड के 5 डेमो विद्यालयों में तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवी कक्षा 
के लिए बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त 27.5 लाख रुपए की लागत से प्रत्येक प्रखंड के 5 डेमो विद्यालयों में 
बिल्डिंग एस लर्निंग एड(बाला) पेंटिंग की रचना कराई जाएगी। साथ ही दीवारों की रिपेयरिंग,
वाइट वाशिंग आदि कार्य कराए जायेंगे। साथ ही साथ बाला योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों
के शिक्षकों का प्रशिक्षण भी शिक्षा विभाग द्वारा कराया जाएगा। यह जानकारी डीपीआरओ 
कृष्णा कुमार ने दी।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/three-crore-will-be-spent-on-the-development-of-educational-infrastructure-in-aurangabad-under-the-aspirational-district-program/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/three-crore-will-be-spent-on-the-development-of-educational-infrastructure-in-aurangabad-under-the-aspirational-district-program/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/three-crore-will-be-spent-on-the-development-of-educational-infrastructure-in-aurangabad-under-the-aspirational-district-program/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/three-crore-will-be-spent-on-the-development-of-educational-infrastructure-in-aurangabad-under-the-aspirational-district-program/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
