# शराब बिक्री की सूचना देने वाला ही निकला पियक्कड़, हो गई गिरफ्तारी

- Link: https://liveindianews18.in/the-only-one-who-informed-about-the-sale-of-liquor-turned-out-to-be-a-drunkard-arrested/
- Published: 2022-01-16T11:11:20+05:30
- Author: Central Desk

**दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** गजब हो गया भाई, शराब बिक्री 
की सूचना देने वाला ही गिरफ्तार हो गया। आखिर ऐसा क्यूं हुआ? दरअसल वह खुद शराब के 
नशे में था और पुलिस को सूचना दिया कि अमुक जगह शराब की बिक्री की जा रही है। गिरफ्तार
जितेंद्र पासवान शहर के अमृत बिगहा का निवासी है। दाउदनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा
ने बताया कि जितेंद्र पासवान ने पुलिस को यह सूचना दी कि पचकठवा मुहल्ले में एक घर 
में शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना पर पुलिस पहुंची और उस घर की जांच की गई तो वहां शराब नही पाई गई, लेकिन सूचना
देने वाला ही शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाना लाया और ब्रेथ एनालाइजर
से जांच की। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/the-only-one-who-informed-about-the-sale-of-liquor-turned-out-to-be-a-drunkard-arrested/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/the-only-one-who-informed-about-the-sale-of-liquor-turned-out-to-be-a-drunkard-arrested/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/the-only-one-who-informed-about-the-sale-of-liquor-turned-out-to-be-a-drunkard-arrested/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/the-only-one-who-informed-about-the-sale-of-liquor-turned-out-to-be-a-drunkard-arrested/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
