# शराब के नशें में चालक ने टेम्पो घर में घुसाया, गृहस्वामी घायल

- Link: https://liveindianews18.in/the-driver-entered-the-tempo-home-in-the-intoxicating-liquor-homeowner-injured/
- Published: 2020-10-27T13:07:10+05:30
- Author: Central Desk

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/09/breaking-News-
1.jpg?resize=900%2C506&ssl=1)

**मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)**। मदनपुर थाना क्षेत्र में शिवगंज-रफीगंज
रोड पर ईशापुर गांव के पास मंगलवार को अहले सुबह एक टेम्पों असंतुलित होकर घर में घुस
गया। इस हादसें में घर में सोया हुआ एक व्यक्ति घायल हो गया तथा घर क्षतिग्रस्त हो 
गया। बताया जाता है कि चालक फंटुस कुमार चंद्रवंशी शिवगंज से टेम्पो लेकर रफीगंज जा
रहा था। इसी दौरान टेम्पो असंतुलित होकर ईशापुर के राजेन्द्र चौधरी के घर में घुस गया।
राजेन्द्र चौधरी अपने घर में सोया हुआ था और वह टेम्पो के चपेट में आ गया जिससे वह 
गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक
इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए डाक्टर द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेम्पो
चालक रफीगंज थाना के बीबीपुर निवासी उमेश चंद्रवंशी का पुत्र है, जो शराब के नशे में
धुत था। लोगो ने टेम्पो को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। चालक फंटुस कुमार के
विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/the-driver-entered-the-tempo-home-in-the-intoxicating-liquor-homeowner-injured/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/the-driver-entered-the-tempo-home-in-the-intoxicating-liquor-homeowner-injured/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/the-driver-entered-the-tempo-home-in-the-intoxicating-liquor-homeowner-injured/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/the-driver-entered-the-tempo-home-in-the-intoxicating-liquor-homeowner-injured/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
