# बंदेया में किशोरी की संदेहास्पद मौत ऑनर किलिंग या कुछ और, पुलिस कर रही जांच

- Link: https://liveindianews18.in/suspicious-death-of-teenager-in-bandeya-honor-killing-or-something-else-police-is-investigating/
- Published: 2022-03-23T12:24:53+05:30
- Author: Central Desk

**गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। **बंदेया थाना के बंदेया गांव में एक
किशोरी की संदेहास्पद मौत के मामले में ऑनर किलिंग की चर्चा जोरो पर है। हालांकि सोमवाार
को देर शाम दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने मामले के तह तक पहुंचने को लेकर गांव
पंहुचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/03/22AUR11.jpg?
resize=1024%2C422&ssl=1)

बन्देया गांव में जांच करते एसडीपीओ

बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार ने बताया की मृतका वीणा कुमारी की मां कविता देवी ने
सूचना दी कि कविता की अचानक तबीयत खराब हुई। गांव में ही इलाज कराने के दौरान उसकी 
मौत हो गई। इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी गयी। सूचना पर पहुंचे दाउदनगर के एसडीपीओ
कुमार ऋषि राज ने मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद बताया कि परिजनों से पूछताछ 
के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि आसपास के ग्रामीण इलाको में चर्चा है कि किशोरी का गांव में ही किसी युवक से
प्रेम प्रसंग था। उसे परिजनों ने देख लिया था। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की हत्या
कर साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को अन्यत्र जगह पर जला दिया। चर्चा यह भी है कि अगर किशोरी
की बीमारी से मौत होती तो पुलिस को सूचना क्यो दी गई, या अन्यंत्र जगह पर शव को क्यो
जलाया गया। मामला जो भी हो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्वाभाविक मौत है
या ऑनर किलिंग का मामला है।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/suspicious-death-of-teenager-in-bandeya-honor-killing-or-something-else-police-is-investigating/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/suspicious-death-of-teenager-in-bandeya-honor-killing-or-something-else-police-is-investigating/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/suspicious-death-of-teenager-in-bandeya-honor-killing-or-something-else-police-is-investigating/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/suspicious-death-of-teenager-in-bandeya-honor-killing-or-something-else-police-is-investigating/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
