# <strong>…तो पंचायत सरकार भवन में चल रही थी दारू पार्टी! पुलिस तहकीकात में जुटी, मुखिया पति ने कहा-विरोधियों की साजिश, आरोप निराधार</strong>

- Link: https://liveindianews18.in/so-the-liquor-party-was-going-on-in-the-panchayat-government-building-police-engaged-in-investigation-chiefs-husband-said-conspiracy-of-opponents-allegations-baseless/
- Published: 2023-02-25T18:36:13+05:30
- Author: State Desk

**मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** मदनपुर प्रखंड के एरकी कला स्थित
निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को मयखाना बनाने का आरोप मुखिया के पति पर लगा है। हालांकि
मुखिया पति और सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चौधरी ने आरोपो को सिरे से खारिज किया है।

कहा है कि यह सब राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। कहा कि पंचायत के कुछ लोग उनसे नियम
के विपरीत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मांग रहे थे। उन्होने नियम के विपरीत लाभ
देने से इंकार कर दिया था। संभवतः इसी कारण यह साजिश रची गई हो। उन्होने कहा कि निर्माणाधीन
पंचायत सरकार भवन की अभी चहारदीवारी नही हुई है। काम भी पूरा नही हुआ है। इस स्थिति
में वहां खाने पीने का काम कोई कर सकता है। उन्हे भी इस तरह की सूचना मिली थी।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2023/02/25AUR4..-1024x542.
webp?resize=1024%2C542&ssl=1)

जब वें वहां पहुंचे तो उन्हे जानकारी मिली कि पुलिस यहां आई थी और पुलिस को वहां दो
जिंदा मुर्गा और दो बोतल देशी शराब मिला है। मौके पर कोई मौजूद नही था। संभव है कि 
कुछ लोग वहां पार्टी की तैयारी कर रहे हो लेकिन इससे उनका कुछ लेना देना नही है। मेरे
विरोधियों ने ही यह सब साजिश रचकर इसकी सूचना पुलिस को दी होगी। वही मदनपुर थाना के
दारोगा रामऔतार कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर वे मौके पर गये थे। मौके
से दो जिंदा मुर्गा तथा 2 बोतल देसी महुआ शराब बरामद हुआ है। पुलिस ग्रामीणों के आरोप
की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/so-the-liquor-party-was-going-on-in-the-panchayat-government-building-police-engaged-in-investigation-chiefs-husband-said-conspiracy-of-opponents-allegations-baseless/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/so-the-liquor-party-was-going-on-in-the-panchayat-government-building-police-engaged-in-investigation-chiefs-husband-said-conspiracy-of-opponents-allegations-baseless/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/so-the-liquor-party-was-going-on-in-the-panchayat-government-building-police-engaged-in-investigation-chiefs-husband-said-conspiracy-of-opponents-allegations-baseless/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/so-the-liquor-party-was-going-on-in-the-panchayat-government-building-police-engaged-in-investigation-chiefs-husband-said-conspiracy-of-opponents-allegations-baseless/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
