# बंदूक साफ करने के दौरान चली गोली, दो जवान घायल

- Link: https://liveindianews18.in/shot-during-cleaning-gun-two-soldiers-injured/
- Published: 2020-10-27T12:51:00+05:30
- Author: Central Desk

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/09/breaking-News-
1.jpg?resize=900%2C506&ssl=1)

**गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)।** गोह प्रखंड के अमारी पंचायत में महद्दीपुर
हाई स्कूल पर बीएसएफ व सीआरपीएफ के जवान मंगलवार को ड्यूटी पर थें। इस दौरान एक जवान
अपने बंदूक की नली साफ कर रहा था। चूक से बंदूक की घोड़ी दबने से गोली चल गई और दो 
जवान घायल हो गए। एक को हाथ मे स्क्रेच आया है, तो दूसरे को पेट में गोली लगी है। तत्काल
दोनों को गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति खराब होने के कारण दोनों को गया रेफर
कर दिया गया। दोनों जवान का नाम मुकेश कुमार व उन्केश कुमार बताया जा रहा है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/shot-during-cleaning-gun-two-soldiers-injured/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/shot-during-cleaning-gun-two-soldiers-injured/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/shot-during-cleaning-gun-two-soldiers-injured/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/shot-during-cleaning-gun-two-soldiers-injured/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
