# वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा कल पहुंचेगी बिहार, अंबा में भव्य स्वागत की तैयारी पूरी

- Link: https://liveindianews18.in/seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-will-reach-bihar-tomorrow-preparations-complete-for-grand-welcome-in-amba/
- Published: 2026-10-04T17:41:38+05:30
- Author: Manoj Pandey

_अंबा, औरंगाबाद_ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर से वाराणसी
तक निकाली जा रही सेवा यात्रा सोमवार को झारखंड के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। 
औरंगाबाद जिला की सीमा में प्रवेश के साथ ही संडा , अंबा, औरंगाबाद और बारुण तक यात्रा
के भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।

**कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अंबा में सतबहिनी मंदिर के समीप सेवा
यात्रियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी से फूल बरसाने 
और फूलों का स्टॉल लगाने की व्यवस्था की गई है।**

उन्होंने बताया कि इस दौरान हाई स्कूल अंबा के चयनित 20 खिलाड़ियों को बिहार के खेल
मंत्री और सेवा यात्रियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा औरंगाबाद की
ओर प्रस्थान करेगी।

यात्रा को लेकर पार्टी स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं। 2 अक्टूबर को सासाराम में
प्रदेश अध्यक्ष संजय सारोगी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई थी, जबकि 3 अक्टूबर 
को औरंगाबाद के सिंह कोठी और अंबा में पूर्व विधायक रणविजय कुमार सिंह की उपस्थिति 
में तैयारी बैठक की गई।

प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हैं। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक
उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रस्तावित रूट का संयुक्त निरीक्षण कर यातायात और विधि-व्यवस्था
की समीक्षा की थी। रविवार को एडीएम, एसडीएम, ट्रैफिक डीएसपी, बीडीओ और सीओ ने भी स्थल
निरीक्षण किया।

इस ऐतिहासिक मोटरसाइकिल सेवा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी
उत्साह देखा जा रहा है।

![](https://liveindianews18.in/wp-content/uploads/2026/10/1473819-1024x768.avif)

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-will-reach-bihar-tomorrow-preparations-complete-for-grand-welcome-in-amba/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-will-reach-bihar-tomorrow-preparations-complete-for-grand-welcome-in-amba/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-will-reach-bihar-tomorrow-preparations-complete-for-grand-welcome-in-amba/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-will-reach-bihar-tomorrow-preparations-complete-for-grand-welcome-in-amba/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
