# मधुबनी : कांग्रेस के डिजिटल प्रशिक्षण शिविर में बताये ऑनलाइन सदस्यता के गुर

- Link: https://liveindianews18.in/madhubani-tips-for-online-membership-in-congresss-digital-training-camp/
- Published: 2022-02-24T14:41:12+05:30
- Author: Central Desk

**मधुबनी(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)।** जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी द्वारा जिला कार्यालय
में एक दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखण्डों से 
आये हुए इनरोलर, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड के अध्यक्षों, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों
के अध्यक्षों, वरिष्ट नेताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस
कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वमंत्री श्यामसुंदर सिंह धीरज ने विधवत किया।

![ जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी द्वारा जिला कार्यालय में एक दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण
शिविर का आयोजन किया गया। ](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/
2022/02/026e3283-680a-4937-b540-e228ae023d2e-1024x473.jpg?resize=1024%2C473&ssl=
1)

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद, पूर्वमंत्री सह प्रदेश अनुशासन समिति
के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक भावना झा उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने किया।
जिला के चीप इनरोलर मनोज कुमार मिश्रा ने सबों
को डिजिटल मेम्बरशिप के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी
अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज ने बड़े ही विस्तार से कांग्रेस के सदस्यता अभियान के 
फॉर्मेट एवं डिजिटल मेम्बरशिप पर बताते हुए कहा कि पूरे देश में यह अभियान चल रहा और
बिहार में भी चल रहा आज मधुबनी आया हूं मुझे आज बहुत ही खुशी हो रहा है कि बड़े पैमाने
पर पूरे जिला से कांग्रेसजनों ने भाग लिया है। यह अभियान मार्च तक चलेगा। यही कार्यक्रम
अब सभी प्रखण्डों में भी आयोजित जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रखण्डों के अध्यक्ष आयोजित
करेंगे। जिसमें प्रत्येक बूथ से दो दो इनरोलर को चयन कर प्रशिक्षित किया जाएगा जो 26,
27 एवं 28 को तीन दिनों में सभी प्रखण्डों में होगा जो इनरोलर अपने अपने बूथ पर कांग्रेस
की सदस्य बनाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा आज इस देश
को जीतना अजादी की लड़ाई के समय कांग्रेस की जरूरत थी आज उससे अधिक देश को आज कांग्रेस
की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी कांग्रेसजनों एकजुट होकर
सदस्यता अभियान चलाएं इसकी फिर से मधुबनी प्रदेश में अव्वल आ सके। पूर्वमंत्री कृपानाथ
पाठक ने कहा कि मैं हमेशा से महिना में 15 दिन मधुबनी के भूभाग में रहता हूं, पूरे 
जिला में इस सदस्यता अभियान में जहां भी हमारी जरूरत होगी मैं तैयार हूं। पार्टी को
हर स्तर से मदद करने को आगे रहूंगा जो मेरा स्वभाव है। जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं
को बड़े ही संजीदगी से प्रशिक्षित करने काम किया गया है इसके लिए जिलाध्यक्ष को साधुबाद
देता हूं। आज इस अवसर पर कांग्रेस के एमएलसी चुनाव के संभावित उम्मीदवार सुबोध कुमार
मंडल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोरशोर से स्वागत किया।

कार्यक्रम में विजय कुमार राउत, प्रो इश्तियाक अहमद, मो कमरुलहोदा तमन्ना, रामइकबाल
पासवान, मो सुल्तान अहमद शमशी, अनिल कुमार अनिल, उपेन्द्र यादव, अनुरंजन सिंह, मो अब्दुल
दैयाम हाशिम, मो फैजान, रामचंद्र साह, वीरेंद्र झा, ललन कुमार झा, शकील अख्तर, सुनील
कुमार झा,अजहर खुर्शीद, रणधीर सेन, कौशल किशोर चौधरी, पवन यादव, प्रो कृष्ण कुमार झा,
नबल किशोर झा, मो आकिल अंजुम, मो सबीर, सुरेश चंद्र झा, मुकेश कुमार झा, मीनू पाठक,
कालिश चन्द्र झा, चन्द्र कांत झा, मो रेहान, जय कुमार झा, रमनजीत चौधरी, गुंजन राम,
प्रमोद कुमार मंडल, मो इंतजार, प्रो विष्णुकांत झा, मुनेश्वर यादव, सोहन भगत, जीवछ 
प्रसाद, अशोक प्रसाद, राजीव शेखर झा, प्रो अनिल नाथ झा, डॉ योगेंद्र झा, बशिष्ठ नारायण
झा, बिनोद कुमार झा, राज कुमार ठाकुर, सुजीत यादव, विश्वनाथ पासवान, मो तारिक अनवर,
वालेशश्वर पासवान आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं थे।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/madhubani-tips-for-online-membership-in-congresss-digital-training-camp/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/madhubani-tips-for-online-membership-in-congresss-digital-training-camp/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/madhubani-tips-for-online-membership-in-congresss-digital-training-camp/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/madhubani-tips-for-online-membership-in-congresss-digital-training-camp/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
