# कुड़वां में मछली पकड़ रहे लोगों पर लाठीचार्ज, पुलिस का इंकार,जाप नेता का आरोप-गोह के रालोसपा उम्मीदवार के इशारे पर पुलिस ने किया यह काम

- Link: https://liveindianews18.in/lathicharge-on-police-fishing-in-kudwan-refusal-of-police-charge-of-jap-leader-police-did-this-work-at-the-behest-of-gols-rlsp-candidate/
- Published: 2020-10-28T13:10:04+05:30
- Author: Central Desk

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/10/28AUR11.jpg?
resize=657%2C513&ssl=1)

-मौके पर मौजूद दाउदनगर के एसडीपीओ व सड़क पर आगजनी करते लोग

गोह(औरंगाबाद)(एसएनबी)। गोह विधानसभा के कुड़वां बूथ से महज 600 मीटर की दूरी पर मछली
पकड़ रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज से गनौरी चौधरी का हाथ टूट
गया है। चार अन्य लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि पुलिस ने बिना वजह लाठीचार्ज
किया है। वही पुलिस ने लाठीचार्ज का खंडन किया है। मामले की जानकारी मिलने पर दाउदनगर
के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी दल बल के साथ कुड़वां पुल पहुंच कर मामले की समीक्षा कर
रहे है। ग्रामीणों ने लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर आगजनी भी की है। इस बीच राजद 
के पक्ष में रिटायर हो गये गोह से जाप उम्मीदवार रहे श्याम सुंदर ने प्रेस बयान जारी
कर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के महापर्व में भी पुलिस सामंतों के इशारे
पर काम कर रही है। गोह थाना क्षेत्र में कुडवां में जिस तरीके से मछली मार रहे ग्रामीणों
पर लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है। कहा कि आश्चर्य है कि रालोसपा उम्मीदवार
डॉ. रणविजय कुमार ने दोपहर के वक्त कुडवां बुथ का दौरा किया था। उसके आधा घंटा के अंदर
ही पेट्रोलिंग गाड़ी आई और मछली मार रहे ग्रामीणों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
कहा कि यह गांव रालोसपा उम्मीदवार रणविजय कुमार का ससुराल है। ग्रामीणों को आशंका है
कि पुलिस ने रणविजय सिंह के इशारे पर लाठीचार्ज किया है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/10/28AUR10.jpg?
resize=750%2C338&ssl=1)

पुलिस की मार से गनौरी चौधरी का हाथ टूट गया है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने सामंतियों के इशारे पर आमलोगों पर जानलेवा हमला किया है। इसे किसी भी सूरत
में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिसकर्ममियों पर कार्रवाई नहीं हुआ तो वें चुप
नहीं बैठेंगे। दूसरी ओर बुथ संख्या-158 मीरपुर में इवीएम खराब होने की वजह से तीन घंटे
तक मतदान बाधित रहा। इसी तरीके की शिकायत डंडवा व नीमा से भी मिली है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/lathicharge-on-police-fishing-in-kudwan-refusal-of-police-charge-of-jap-leader-police-did-this-work-at-the-behest-of-gols-rlsp-candidate/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/lathicharge-on-police-fishing-in-kudwan-refusal-of-police-charge-of-jap-leader-police-did-this-work-at-the-behest-of-gols-rlsp-candidate/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/lathicharge-on-police-fishing-in-kudwan-refusal-of-police-charge-of-jap-leader-police-did-this-work-at-the-behest-of-gols-rlsp-candidate/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/lathicharge-on-police-fishing-in-kudwan-refusal-of-police-charge-of-jap-leader-police-did-this-work-at-the-behest-of-gols-rlsp-candidate/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
