# दिसंबर की ठंड में खेसारी लाल यादव का गाना ‘तेल’ ने बढ़ा दी गर्मी

- Link: https://liveindianews18.in/khesari-lal-yadavs-song-tel-raised-the-heat-in-the-cold-of-december/
- Published: 2022-12-23T11:43:55+05:30
- Author: Central Desk

## सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का सेंसेशनल गाना ‘तेल’ ने मचा दी धूम

भोजपुरी के सक्सेस मशीन सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेल’ ने दिसंबर की 
ठंड में भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में गर्मी बढ़ा दी है। यह बेहद सेंसेशनल डांस नंबर 
है, जिसे महज कुछ ही घंटों में एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। खेसारी लाल
यादव का गाना भोजपुरी की लोकप्रिया और प्रतिष्ठित म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी
रिलीज हुआ है। लोग इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने
नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। दोनों की वॉइस केमिस्ट्री गाने में मजेदार है और यह
भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खूब पसंद भी आ रहा है।

खेसारी लाल यादव का गाना ‘तेल’ तो रॉकिंग है ही, इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद
सेंसेशनल है। गाने में स्टनिंग एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी कमाल की नजर आई है। इस गाने
में खास बात यह है कि यह एक उम्दा डांस नंबर है, जिसके म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल
यादव और यामिनी सिंह का रोमांस आपको स्क्रीन से नजर हटाने नहीं देने वाली है। गाना 
बेहद खास है, इसलिए किस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने
कहा कि खेसारी लाल यादव के गानों की डिमांड पब्लिक में बेहद अधिक है। इसलिए एक बार 
फिर हमने एक बेहतरीन गाना उनके साथ मिलकर किया है, जिसका रिस्पांस उम्मीद से ज्यादा
देखने को मिल रहा है। आशा है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना हो। वैसे तो 
खेसारी लाल यादव ने इस साल सारेगामा हम भोजपुरी के लिए कई सुपर डुपर हिट गाने दिए हैं।
यह गाना भी उसी सीरीज का एक हिस्सा है।

आपको बता दें कि गाना ‘तेल’ को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी
है। फीचरिंग यामिनी सिंह है। लिरिक्स खेसारी लाल यादव के लिए कई सक्सेसफुल गाना लिखने
वाले पवन पांडे का है, जबकि म्यूजिक शुभम राज का है और गाने को कंपोज शुभम तिवारी ने
किया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है। सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने को रिलीज 
करने के साथ लिखा है कि ना नाचने के सारे बहाने यह गाना फेल कर देगा।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/khesari-lal-yadavs-song-tel-raised-the-heat-in-the-cold-of-december/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/khesari-lal-yadavs-song-tel-raised-the-heat-in-the-cold-of-december/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/khesari-lal-yadavs-song-tel-raised-the-heat-in-the-cold-of-december/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/khesari-lal-yadavs-song-tel-raised-the-heat-in-the-cold-of-december/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
