# ’छपरा के नचनिया’ के साथ गुंजन सिंह नए साल में मचाएंगे धमाल, तैयारी हुई पूरी

- Link: https://liveindianews18.in/gunjan-singh-will-rock-the-new-year-with-chhapra-ke-nachaniya-preparations-are-complete/
- Published: 2023-01-02T13:48:16+05:30
- Author: Central Desk

भोजपुरी लोक गायक गुंजन सिंह इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट
करने के मूड में नजर आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने साफ – साफ कह दिया है कि ’छपरा के 
नचनिया’ को नचाएंगे और नया साल मनाएंगे। जी हाँ, न्यू ईयर का जश्न अब से कुछ घंटों 
बाद शुरू होगा, लेकिन गुंजन सिंह का नया गाना ’छपरा के नचनिया’ ने इस जश्न के लिए माहौल
बना दिया है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गुंजन सिंह का 
यह गाना नए सवाल के स्वागत में होने वाले जश्न को लेकर है, जो लोगों को खूब पसंद भी
आ रहा है।

गुंजन सिंह का न्यू ईयर स्पेशल गाना ’छपरा के नचनिया’ डी आर एस म्यूजिक चैनल पर कुछ
ही घंटे पहले रिलीज हुआ है और देखते ही देखते लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाना बेहद रोमांचक
और डांस वाला है, जिसका म्यूजिक वीडियो और भी खास है। इस गाने का लिरिक्स अजय बच्चन
ने तैयार किया है और म्यूजिक विकास यादव हैं। इस गाने को गुंजन सिंह के साथ राधा पटेल
और प्रियंका महराज पर फिल्माया गया है। इनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। 
यह गाना जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल होने वाला है। उससे पहले गुंजन सिंह ने कहा 
कि नए साल का धमाकेदार आगाज हों, इसी सोंच के साथ हम यह गाना लेकर आए हैं। आप सबों 
का इसे प्यार और आशीर्वाद खूब मिले। यही कामना है।

आपको बताया दें कि गुंजन सिंह की हाल ही में शादी भी हुई है। उसके बाद का उनका यह सबसे
रॉकिंग गाना है, जिसके जरिए उन्होंने भोजपुरी के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया
है। तभी इस गाने पर व्यूज के बौछाड़ हों रहे हैं। आपको बात दें कि गुंजन के गाना ’छपरा
के नचनिया’ के निर्देशक कुमार चंदन और सुशांत सिंह हैं। संयोजक तुषार सिंह हैं। पीआरओ
रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर कुमार चंदन और सुशांत सिंह हैं।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/gunjan-singh-will-rock-the-new-year-with-chhapra-ke-nachaniya-preparations-are-complete/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/gunjan-singh-will-rock-the-new-year-with-chhapra-ke-nachaniya-preparations-are-complete/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/gunjan-singh-will-rock-the-new-year-with-chhapra-ke-nachaniya-preparations-are-complete/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/gunjan-singh-will-rock-the-new-year-with-chhapra-ke-nachaniya-preparations-are-complete/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
