# बिहारी पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का फ़र्स्ट लुक आउट

- Link: https://liveindianews18.in/first-look-out-of-hindi-film-dedh-lakh-ka-dulha-based-on-bihari-background/
- Published: 2022-11-30T10:39:04+05:30
- Author: Central Desk

दहेज लेना – देना भले गलत हो, लेकिन समाज में इसका चलन रुका नहीं। दूल्हा जितना कमाता
है, अरेंज मैरेज के बाजार में उसकी उतनी ही पूछ होती है। इसी विषय पर बेस्ड एक हिन्दी
फिल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फिल्म का नाम है – ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’, 
जिसके निर्देशक अभय प्रताप सिंह और निर्माता जया छेड़ा हैं। फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा,
इश्तियाक ख़ान, ध्रुव छेड़ा, हर्षिता पंवार, एहसान ख़ान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म
की कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के सभी कलाकार प्रमोशन के लिए बिहार
भी आएंगे। मुम्बई के अंधेरी इलाके में ‘द रेड बल्ब स्टूडियोज़’ में बड़े ही भव्य अंदाज़
में इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट किया गया है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/11/Dedh-lakh-Ka-
Dulha-3.jpeg?resize=1024%2C682&ssl=1)

फ़िल्म के निर्देशक अभय प्रताप सिंह भी इस फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण रोल में दिखाई 
देंगे। अभय प्रताप इससे पहले ‘लापतागंज’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे सीरियलों में अहम भूमिकाएं
निभाकर ख़्याति प्राप्त कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म को अभय प्रताप सिंह के
प्रोडक्शन हाउस ‘एपीएस पिक्चर्स’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फिल्म से ध्रुव
छेडा बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फ़िल्म के पोस्टर लॉन्च के मौके
पर ध्रुव ने कहा, “ये मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि मुझे एक ऐसी फिल्म के ज़रिए
डेब्यू करने का मौका मिल रहा है जिसका विषय समसामयिक है और फ़िल्म में मेरा किरदार 
भी काफ़ी अलग है। मैंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ इस फ़िल्म में काम किया है और 
उम्मीद है कि लोगों को फिल्म में मेरा काम पसंद आएगा। वहीं, निर्माता जया छेड़ा ने 
बताया कि मैं हमेशा से ही एक अच्छी और साफ़-सुथरी फिल्म बनाना चाहती थी। मुझे अभय द्वारा
लिखा कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। चूंकि इस फ़िल्म का विषय बहुत ही मज़ेदार और इंट्रस्टिंग
है तो मुझे लगा कि क्यों न एक निर्माता के तौर पर इसी फ़िल्म से शुरुआत की जाए। मेरा
मानना है कि फ़िल्म का मक़सद ही लोगों का मनोरंजन करना होता है और ‘डेढ लाख का दूल्हा’
भी पूरी तरह से मनोरंजक है। मैं आगे भी इसी तरह से मनोरंजक फ़िल्में बनाती रहूंगी।

फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’, जिसे बड़े ही हल्के-फ़ुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में पेश
किया गया है। फ़िल्म का हीरो सचमुच डेढ़ लाख रुपये महीना कमाता है या नहीं, ये तो फिल्म
देखकर ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत आज इस फ़िल्म के पोस्टर लॉन्च
के साथ हो गयी है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता, फिल्म के निर्देशक और फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण
भूमिका निभाने जा रहे अभय प्रताप भी इस फिल्म को लेकर ख़ासा उत्साहित हैं। उन्होंने
कहा, “भले ही मैं फ़िल्म को लेकर तिहरी भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन इस फिल्म को निर्देशित
करते हुए और फ़िल्म में अभिनय करते हुए मुझे काफ़ी मज़ा आया। मुझे पूरा यकीन है कि 
एक अलहदा विषय पर बनी यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों को भी छुएगी। हमने एक बेहतरीन फिल्म
बनाने की कोशिश की है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/first-look-out-of-hindi-film-dedh-lakh-ka-dulha-based-on-bihari-background/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/first-look-out-of-hindi-film-dedh-lakh-ka-dulha-based-on-bihari-background/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/first-look-out-of-hindi-film-dedh-lakh-ka-dulha-based-on-bihari-background/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/first-look-out-of-hindi-film-dedh-lakh-ka-dulha-based-on-bihari-background/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
