# वोट बहिष्कार का पोस्टर चस्पा रहे नक्सली को सीआरपीएफ ने किया गिरफ्तार

- Link: https://liveindianews18.in/crpf-arrested-naxalites-who-were-pestering-posters-of-vote-boycott/
- Published: 2020-10-20T20:19:28+05:30
- Author: Manoj Pandey

**मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)।** मदनपुर पुलिस, सीआरपीएफ-153 बटालियन
और कोबरा 205 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली गिरफ्तार हुआ है। नक्सली सुरेश
सिंह भोक्ता को जुड़ाही नहर के पास से दबोचा गया है। सीआरपीएफ 153 बटालियन के इंस्पेक्टर
सुभाष चंद ने बताया कि गिरफ्त में आया नक्सली जोनल कमांडर अमरेश सिंह भोक्ता के संपर्क
में था। उसके द्वारा पुलिस गतिविधि की जानकारी मोबाइल से नक्सली गिरोह को दी जा रही
थी।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/10/20AUR2d.jpg?
resize=768%2C1024&ssl=1)

 पुसिल ने बताया कि उसके द्वारा नक्सलियों को खाने-पीने का सामान पहुंचाने का भी काम
किया जाता था।उन्होने बताया कि विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण 
वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में गुप्त सूचना पर 
सीआरपीएफ की जी-153, और 205 कोबरा बटालियन एवं मदनपुर पुलिस ने जुड़ाही नहर के पास से
नक्सली को गिरफ्तार किया।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201020-
WA0013.jpg?resize=1024%2C1024&ssl=1)

नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता मदनपुर थाना कांड संख्या 232/20,197/19 में नामजद अभियुक्त
था। वह कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है। मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया
कि नक्सली चुनाव बहिष्कार का पोस्टर साटने का काम कर था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज 
दिया गया है।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/crpf-arrested-naxalites-who-were-pestering-posters-of-vote-boycott/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/crpf-arrested-naxalites-who-were-pestering-posters-of-vote-boycott/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/crpf-arrested-naxalites-who-were-pestering-posters-of-vote-boycott/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/crpf-arrested-naxalites-who-were-pestering-posters-of-vote-boycott/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
