# हाथरस की घटना के विरोध में कैंडल मार्च

- Link: https://liveindianews18.in/candle-march-against-hathras-incident/
- Published: 2020-10-04T16:43:59+05:30
- Author: Central Desk

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/09/Local-News.jpg?
resize=300%2C168&ssl=1)

**रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )**। हाथरस में युवती के साथ रेप और हत्या
के विरोध में रफीगंज के बलिगांव में ग्रामीणों द्वारा योगी व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
एवं जमकर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च करते हुए कहा कि योगी सरकार में
कोई सुरक्षित नहीं है। योगी सरकार को तुरंत अपने पद से ईस्तीफा देने की जरूरत है। यह
घटना बहुत ही निंदनीय है। घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी
सजा देने की मांग ग्रामीणों ने की। ग्रामीण सुनील कुमार ने योगी मोदी सरकार को निंदा
करते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाएं व युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में दुष्कर्म
जैसा जघन्य अपराध होता रहा है। अंत में दिवंगत आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन 
रखा गया। इस मौके पर जाप के पंचायत अध्यक्ष चंचल कुमार, ग्रामीण सुनील कुमार, मनोज 
प्रजापति, विनोद कुमार निराला, बालमुकुंद चौधरी, अजीत चौधरी, प्रदीप चौहान, रमेश कुमार,
प्रदीप कुमार,अनिल प्रसाद, राजेन्द्र चौहान एवं अन्य मौजूद रहे।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/candle-march-against-hathras-incident/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/candle-march-against-hathras-incident/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/candle-march-against-hathras-incident/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/candle-march-against-hathras-incident/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
