# PM नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर 16 से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाएगी BJP, जानिए क्या करेगी

- Link: https://liveindianews18.in/bjp-to-celebrate-service-week-from-16th-to-21st-september-on-pm-narendra-modis-70th-birthday/
- Published: 2020-09-15T20:46:01+05:30
- Author: Manoj Pandey

**Aurangabad(Liveindianews18)।** भाजपा की औरंगाबाद जिला कमिटी की एक बैठक मंगलवार
को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा
ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप
में मनाने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत 16 सितंबर को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दाउदनगर में स्वरोजगार
संवाद एवं वृक्षारोपण एवं 17 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम के रूप में औरंगाबाद धर्मशाला
चौक से अनुग्रह बाबू के प्रतिमा स्थल तक स्वच्छता अभियान प्रातः 6 से 8 बजे तक, भाजपा
युवा मोर्चा द्वारा 10 बजे से 70 यूनिट रक्तदान, सदर अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा
द्वारा फल वितरण, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा गेट स्कूल के खेल मैदान में अपराह्न
3 बजे से फुटबॉल मैच, संध्या 5 बजे रमेश चौक पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा
भव्य रंगोली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित 
किया जायेगा।

![बैठक में शामिल भाजपा नेता](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/
2020/09/15AUR5.jpg?resize=1024%2C461&ssl=1)

बैठक में शामिल भाजपा नेता।

 18 सितंबर को देव सूर्य मंदिर के पास दुर्गा मंदिर एवं औरंगाबाद के साई मंदिर के प्रांगण
में सामूहिक हवन कार्यक्रम होगा। 19 एवं 20 सितंबर को सभी मंच, मोर्चा एवं मंडल इकाई
द्वारा सामूहिक रूप से महासम्पर्क अभियान चलाया जायेगा जिसमे प्रमुखता के साथ सेवा 
बस्ती को शामिल किया जायेगा। 21 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्त दान शिविर
का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार
सिंह, सुनील कुमार शर्मा, जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह, तीर्थ नारायण वैश्य, धर्मेंद्र
शर्मा, औरंगाबाद विधानसभा विस्तारक धीरेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र 
कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, जितेंद्र शर्मा, राजेश
सिन्हा, संतोष दुबे, मनीष कुमार तिवारी, कमलेश दत्त पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला
उपाध्यक्ष गौरव अकेला, रेखा देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, सुमन अग्रवाल,
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक
मनोज परमार, आईटी सेल के संयोजक रवि कुमार सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अरुण
कुमार वर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक रामशरण प्रसाद, युवा मोर्चा के महामंत्री
चंदन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से
कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्द्धन करने प्रदेश मंत्री अजय यादव उपस्थित रहे।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/bjp-to-celebrate-service-week-from-16th-to-21st-september-on-pm-narendra-modis-70th-birthday/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/bjp-to-celebrate-service-week-from-16th-to-21st-september-on-pm-narendra-modis-70th-birthday/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/bjp-to-celebrate-service-week-from-16th-to-21st-september-on-pm-narendra-modis-70th-birthday/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/bjp-to-celebrate-service-week-from-16th-to-21st-september-on-pm-narendra-modis-70th-birthday/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
