# विधान पार्षद चुनाव को ले भाजपा ने की बैठक, बनी जीत सुनिश्चित करने की रणनीति

- Link: https://liveindianews18.in/bjp-held-a-meeting-regarding-mlc-election-strategy-to-ensure-victory/
- Published: 2022-03-23T12:09:48+05:30
- Author: Central Desk

**औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** औरंगाबाद के भाजपा कार्यालय में मंगलवार
को विधान पार्षद चुनाव को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला प्रभारी एवं विधान पार्षद 
चुनाव को लेकर प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह उपस्थित
रहे। बैठक में जिला प्रभारी ने कहा कि जब केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधान पार्षद
प्रत्याशी के रूप में दिलीप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया तब हम सभी कार्यकर्ता बैठक
कर चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गए।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/03/22AUR10.jpg?
resize=1024%2C516&ssl=1)

कल तक जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे लेकिन यहां भाजपा
संगठन की मजबूती को देखकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा उम्मीदवार के रूप में
चुनाव लड़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जो
विकास का कार्य किया जा रहा है, इसका लाभ हम सभी को जरूर मिलेगा। एनडीए गठबंधन की सरकार
हमेशा गरीबो के हित मे कार्य करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सक्रिय
रूप से लगे हुए है और हमारा प्रत्याशी अपार बहुमत से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे। हम सभी त्रिस्तरीय
पंचायत, नगर परिषद, नगर पंचायत के जीते हुए प्रतिनिधि से आग्रह करते है कि अपना बहुमूल्य
मत एनडीए प्रत्याशी को देकर अपार बहुमत से चुनाव जिताए।

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, 
जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सिद्धनाथ मिश्रा, सतीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय
मेहता, जिला मंत्री जितेन्द्र शर्मा, तीर्थनारायण प्रसाद वैश्य, रीना पासवान, धर्मेन्द्र
शर्मा, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, उज्ज्वल सिंह, मंटु शर्मा, अनिल मालाकार, जिला
मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, रंजीत कुशवाहा, रघुनाथ राम, जितेन्द्र गुप्ता,
राजीव कुमार विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह उर्फ 
बिट्टू सिंह, मनोज परमार, युवा मोर्चा के विकेश सिंह, आशुतोष मोनू, सूरज कुमार एवं 
सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/bjp-held-a-meeting-regarding-mlc-election-strategy-to-ensure-victory/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/bjp-held-a-meeting-regarding-mlc-election-strategy-to-ensure-victory/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/bjp-held-a-meeting-regarding-mlc-election-strategy-to-ensure-victory/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/bjp-held-a-meeting-regarding-mlc-election-strategy-to-ensure-victory/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
